Tuesday, November 20, 2018

विंध्य के तीन दिलचस्प मुकाबले: 3 हाईप्रोफाइल चेहरे अपने गढ़ बचाने में जुटे

अमरन नदी के किनारे नागौद रियासत का खूबसूरत किला मध्यकालीन स्थापत्य कला का बेहतरीन नमूना है। भरहुत पत्थरों से बने इस किले के पास ही उड़दान गांव है। गांव के दलित मोहल्ले में एक कुर्सी पर नागौद रियासत के वंशज नागेन्द्र सिंह बैठे हैं। नीचे फर्श पर मोहल्ले के कुछ लोग बैठे हैं। गली में दलित नवयुवकों का जमावड़ा है।

उनकी शिकायत है कि पढ़ाई-लिखाई करने के बाद भी उन्हें नौकरी नहीं मिल रही है। एक महिला अपनी पेंशन बंद होने की शिकायत लेकर आई है। सबका कुछ न कुछ रोना है। लगता है ऐसी ही शिकायतों से निपटने के लिए भाजपा ने यहां से नागेन्द्र सिंह को मैदान में उतारा है, जो शिवराज सिंह चौहान की पिछली सरकार में मंत्री थे। फिलहाल वे खजुराहो से सांसद हैं। उनके सामने कांग्रेस के मौजूदा विधायक यादवेन्द्र सिंह को हराने की चुनौती है।

दोनों मुख्य उम्मीदवार राजपूत हैं। इलाके में पिछले पांच साल से जमावट कर रहीं भाजपा नेता रश्मि पटेल बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं। वे अपनी पुरानी पार्टी को नुकसान पहुंचाएगी। नागेन्द्र सिंह का कहना है कि वे खुद चाहते थे कि किसी और को टिकट मिले। इस बारे में उन्होंने सीएम को एक चिठ्ठी भी लिखी थी। 9 अक्टूबर 2018 को लिखी उस चिठ्ठी की एक फोटोकॉपी वे साथ लेकर चल रहे हैं। वे मौजूदा लोगों को उसे पढ़कर सुनाते भी हैं। जाहिर है चुनौती कड़ी है।

दलितों की शिकायत से नागेन्द्र सिंह क्षुब्ध नजर आ रहे हैं। "हम योजनायें तो बड़ी अच्छी बना लेते हैं, पर उन्हें ठीक से लागू नहीं कर सकते,' वे कहते हैं, “मेरी राय में अब नए स्कीम लाने की जगह हमें पुरानी स्कीमों पर ही ठीक से काम करना चाहिए।” 1977 में पहला चुनाव जीते नागेन्द्र सिंह ने आज तक केवल दो बार पराजय का मुंह देखा है।

नागेन्द्र का चुनाव विंध्य में सबसे दिलचस्प मुकाबलों में एक हो गया है, क्योंकि उनका पूरा खानदान ही राजनीति में है। उनके दो भाई एमएलए रह चुके हैं, एक भाई की बहू नगर पंचायत अध्यक्ष थी और भतीजा जनपद का। रीवा भले ही विंध्य की राजनीतिक राजधानी हो, पर सतना यहां का आर्थिक केंद्र है। विंध्य के सबसे दिलचस्प मुकाबले भी यहीं लड़े जा रहे हैं।

नागोद से महज 50 किलोमीटर दूर रामपुर बघेलान के भाजपा उम्मीदवार विक्रम सिंह के पास भले ही कोई किला न हो, पर एक मजबूत राजनीतिक विरासत है। नेहरु-गांधी परिवार की तरह ही उनके परिवार की भी चौथी पीढ़ी पॉलिटिक्स में है। परदादा अवधेश प्रताप सिंह विंध्य प्रदेश के प्रधानमंत्री थे (तब यही पदनाम था), दादा गोविन्द नारायण सिंह मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री थे और पिता हर्ष सिंह अभी भी भाजपा सरकार में मंत्री हैं। बीमारी के वजह से हर्ष सिंह का टिकट उनके बेटे को दिया गया। उनका मुकाबला बसपा के रामलखन पटेल से है, जो पिछला चुनाव 25 हजार वोटों के अंतर से हारे थे। एंटी इनकम्बेंसी की वजह से इस बार विक्की भैया की राह आसान नहीं।

Thursday, November 8, 2018

एक बिना बच्चे की मां की कहानी

आप जिस वक़्त इस कहानी की अगली दो लाइनों को पूरा पढ़कर ख़त्म करेंगे, तब तक भारत में एक मां अपने पेट में नौ महीने तक पाले हुए बच्चे को पैदा होने के साथ ही हमेशा के लिए खो चुकी होगी.

भारत में हर 55 सेकेंड में एक औरत मरे हुए बच्चे को जन्म देती है.

मेडिकल जर्नल लेंसेट की रिपोर्ट के मुताबिक़, भारत में हर रोज़ 1622 बच्चे मरे हुए पैदा होते हैं. पूरी दुनिया में भारत 'स्टिलबर्थ' के मामले में सबसे आगे है. 'स्टिलबर्थ' का मतलब है, बच्चा गर्भ में नहीं बल्कि पैदा होने के बाद मर जाता है. प्रेग्नेंसी के 20 हफ़्ते तक अगर भ्रूण की मौत होती तो इसे मिसकैरेज कहते हैं. इसके बाद भ्रूण की मौत को 'स्टिलबर्थ' कहा जाता है.

2015 तक के आंकड़ों की मानें तो हर साल भारत में स्टिलबर्थ के पांच लाख 92 हज़ार मामले होते हैं. पूरी दुनिया में हर साल 26 लाख मरे हुए बच्चे पैदा होते हैं.

अपने बच्चे को खोने का दर्द दुनिया के किसी भी हिस्से की मां के लिए शायद एक जैसा ही होता है. ये कहानी एक ऐसी ही मां की है. बीबीसी पत्रकार फियोना क्रैक पिछले साल प्रेग्नेंट हुईं थीं. वो बिटिया को जन्म देने वाली थीं. लेकिन उनकी भ्रूण वाली थैली फट गई और उस पानी के साथ वो सारे सपने बह गए जो फियोना मे अपनी बेटी को लेकर देखे थे.

मैं बिना बच्चे वाली मां हूं...
जब मैं आठ साल की थी, तब मेरी बहन को बच्चा हुआ था. मेरी मां जानती थी कि मुझे बच्चे अच्छे लगते हैं. उन्होंने मुझे कुछ दिनों के लिए बहन के घर भेज दिया ताकि मैं थोड़ी मदद कर सकूं.

मैंने शायद मदद वाला काम अच्छे से किया था. तभी जब मेरी दूसरी बहन मां बनी तो मुझे वहां भी भेजा गया.

मैं बच्चे को ऊपर-नीचे घुमाती. नासमझी में चिढ़ने वाले बड़े भाई-बहनों से नए मेहमान को बचाकर रखती.

मैंने अपनी पड़ोसन की भी मदद की. गांव के बच्चों को संभालने के लिए मैं खुद के 12 साल के होने का इंतज़ार नहीं कर सकती थी. 'मैं मां बनूंगी' ये इंतज़ार मुझसे हो नहीं पाता था.

जब मैं 29 साल की हुई तो मुझे सर्वाइकल कैंसर हो गया. मेरी ज़िंदगी बचाने के लिए जो ऑपरेशन किया गया, उसने मां बनने की मेरी संभावनाओं को ख़त्म कर दिया.

एक मेडिकल रिसर्च पेपर में मैंने पढ़ा कि एक दूसरा ऑपरेशन मेरी उम्मीदों को एक मौका दे सकता है.

मैंने एक डॉक्टर को खोजा, जो यह ऑपरेशन कर सकते थे. मैंने एक रेफरेंस भी खोजा. वह काम नहीं आया तो मैं खुद उनसे मिलने चली गई.

आईवीएफ (IVF) के बाद कई बार मेरा मिसकैरिज हुआ.

...और फिर एक सुबह मैं जिस बच्ची के ख़्वाब बुन रही थी, वह मेरे अंतिम अल्ट्रासाउंड स्कैन में दिख गई.

अस्पताल की नर्सों ने मुझे घेर लिया और होने वाले बच्चे के लिए बधाइयां दीं.

उस दोपहर मैं ऑफिस में थी. एक सहकर्मी के नौकरी छोड़ने के मौके पर मैं एक केक खा रही थी. मैंने महसूस किया कि कोई गर्म चीज़ मेरी ट्राउजर को गीली कर रही है. मेरे गर्भाशय से पानी (एम्नियॉटिक फ्लूड) दो महीने पहले ही बाहर आ रहा था.

Thursday, November 1, 2018

波音全新畅销机型面临审视

印尼狮子航空一架载有189人的波音客机,星期一(29日)在雅加达出发后不久在海上坠毁,机上所有人相信已经遇难,当局称已掌握客机失事位置,估计客机坠入了几十米深的水底,救援人员已在现场找到客机残骸、遗体及乘客个人物品

印尼狮子航空坠毁事发经过
这架只投入服务两个多月、只飞了约800小时的波音客机,出事前一天已经出现问题,据BBC获得的技术日志显示,客机出事前一天从巴里前往雅加达时,因为正机长位置显示航速的仪器出现问题,一度改由副机长驾驶飞机。

狮航承认客机出事前一天出现问题,但称已按程序解决有关问题。印尼交通部长表示,已把狮航的技术总监及多名技术人员革职。

这架波音737 Max 8型号客机属新款机型,该机型2017年才正式交付作商业用途。新机型出现坠机,引发外界对这款客机安全性的忧虑。

最新调查
根据BBC得到的文件,客机出事前一天从巴里前往雅加达时,正机长位置显示航速的仪器就出现过问题。

该航班的乘客投诉,客机空调及灯光出现问题,引擎传出怪声,最后延迟三小时起飞,具体原因不明。

根据航班侦测网站FlightRader24,这班客机当时在头几分钟的航速和飞行高度出现异常,在27秒内下降875呎──这个时间通常是向上升高的时间。

之后飞行员保持在28,000呎高空飞行,有别于前一周的36,000呎高空

这班客机最终在周日晚上近11时抵达雅加达,并在约7小时后再度出发,原定1小时后到达加邦槟港,但起飞后不久,飞行员要求折返,但之后与控制塔失联,其后证实坠海

目前不清楚客机在这7小时时间里进行的维修检查中,有没有发现问题,印尼当局称已接触该飞行员及技术人员了解情况,之后在周三,印尼交通部宣布,把狮航的技术总监及多名技术人员革职,他们有份签署客机可以安全起飞的文件。

但路透社引述专家认为,目前太早去确定客机发生甚么事,要等待当局觅得俗称黑匣子的飞行纪录仪,才能够推断事故原因。

波音的问题?
今次空难是波音737 Max 8型号首次发生的事故,波音标榜这款客机更节省燃油。狮航作为印尼最大规模的廉航在购买这款型号客机时表示,公司“非常骄傲”成为全印尼首间引入这款新型客机的航空公司。

原本,狮航计划再向波音购买更多Max型号客机,但现在称对波音这间公司有“很多问题”,将重新讨论是否继续购买同型号客机。事实上,波音去年首次交付737 Max型号客机,曾因引擎问题要延期,但最后仍然通过测试,向全球过百买家交付数以千计客机。

印尼当局已下令要调查Max 8型号客机的安全问题。澳洲政府建议政府人员暂停使用狮航。