मद्रास हाई कोर्ट में एक मामले पर फ़ैसला सुनाते हुए जस्टिस जी आर स्वामीनाथन ने जाने-माने लेखक देवदत्त पटनायक की किताब 'जय' में लिखे एक किस्से का उल्लेख किया.
"महाभारत के युद्ध में अरावण मौत के क़रीब था. वो धर्म के लिए अपने प्राण त्याग रहा था लेकिन उसने अंतिम इच्छा ज़ाहिर की कि उसकी कोई पत्नी ज़रूर होनी चाहिए जो उसके मरने के बाद उसके लिए रोए. पांडवों ने कोशिश की कि कोई औरत उससे शादी कर ले लेकिन मरते हुए आदमी से कौन शादी करता. तो अंत में श्रीकृष्ण ने मोहिनी का रूप धरा और अरावण से शादी की. अगले दिन जब उसकी मौत हुई तो मोहिनी का रूप लिए कृष्ण ने विधवा की तरह विलाप किया."
और महाभारत में ही पत्नी के संदर्भ में कहा गया है कि पत्नी सबसे उत्तम मित्र होती है और उसे सबसे सगा बंधु भी बताया गया है.
मद्रास हाई कोर्ट में बीते दिनों एक ऐसा मामला आया जिसमें एक ट्रांसजेंडर महिला और उसके पुरुष साथी की शादी रजिस्टर नहीं की जा रही थी क्योंकि वो ट्रांसजेंडर थी.
यह मामला मद्रास हाई कोर्ट के मदुरै बेंच में सुना गया और कोर्ट ने अपना फ़ैसला सुनाते हुए कहा - "केवल महिला के तौर पर जन्म लेने वाले के लिए 'हिंदू दुल्हन' शब्द का इस्तेमाल नहीं होगा, इसमें ट्रांसजेंडर महिला भी शामिल होंगी."
अरुण कुमार और श्रीजा ने बीते साल अक्टूबर महीने में तूतीकोरिन के एक मंदिर में शादी थी. लेकिन उन्हें अपनी शादी को रजिस्टर भी कराना था. जब वो शादी को रजिस्टर कराने के लिए रजिस्ट्रार के पास पहुंचे तो उन्होंने श्रीजा के ट्रांसजेंडर होने की वजह से शादी को पंजीकृत करने से इनक़ार कर दिया. इसके बाद दोनों ने अदालत का रुख़ किया.
जहां जस्टिस जी आर स्वामीनाथन ने फ़ैसला सुनाते हुए कहा "कई बार कुछ फ़ैसलों को सुनाते हुए सिर्फ़ बाहरी आंखों की नहीं अंदरुनी, प्यार की आंखों की ज़रूरत होती है."
उन्होंने कहा कि यह फ़ैसला देते हुए हम किसी क़ानून का उल्लंघन नहीं कर रहे हैं. उन्होंने कहा "सेक्स और जेंडर दो अलग बातें हैं. सेक्स वो है जो जन्म के समय होता है जबकि जेंडर चुनने का हक़ हर किसी को है."
सुप्रीम कोर्ट ने यह हक़ हर किसी को दिया है कि वो महिला बनकर रहना चाहता है या पुरुष.
लेकिन हिंदू मैरिज एक्ट के लिए आवश्यक शर्तें
हिंदू विवाह अधिनियम भारत की संसद द्वारा साल 1955 में पारित हुआ था. इसके तहत...
- कोई भी हिंदू स्त्री-पुरुष दूसरे हिंदू स्त्री-पुरुष से विवाह कर सकते हैं
- एक विवाह का नियम है. पहली पत्नी या पति के रहते हुए दूसरा विवाह करना दंडनीय है
- दोनों पक्षों में से कोई भी एक किसी मानसिक विकार से पीड़ित न हो.
- क़ानून के लिए मान्य सम्मति देने के लिए असमर्थ न हो
- विवाह और सन्तानोत्पत्ति के लिए अयोग्य न हो
- वर की आयु कम से कम 21 साल और लड़की की 18 साल तो होनी ही चाहिए
एक ओर जहां हिंदू विवाह अधिनियम हिंदुओं पर लागू होता है वहीं स्पेशल मैरिज एक्ट भारत के समस्त नागरिकों पर लागू होता है.
जानकारों की राय
हालांकि एक ओर जहां ट्रांसजेंडर समुदाय इसे बड़ी कामयाबी के तौर पर देख रहा है वहीं सुप्रीम कोर्ट में वरिष्ठ वक़ील अवनि बंसल इसके दूसरे पहलू पर भी ज़ोर देती हैं.
बतौर अवनि "पहली नज़र में ये फ़ैसला बहुत प्रोग्रेसिव और ट्रांसजेंडर कम्युनिटी के लिए एक बड़ी कामयाबी के तौर पर नज़र आता है लेकिन इसका दूसरा पहलू भी हो सकता है. पर अभी कुछ भी कहना जल्दबाज़ी ही होगी क्योंकि अभी सिर्फ़ मद्रास हाईकोर्ट ने यह फ़ैसला दिया है. बहुत हद तक संभव है कि कोई इसे सुप्रीम कोर्ट में चैलेंज कर दे."
अवनि मानती हैं कि इसे शुरुआती जीत तो कहा जा सकता है लेकिन किसी भी निष्कर्ष के लिए अभी इंतज़ार करने की ज़रूरत है.
लेकिन ट्रांसजेंडर कम्युनिटी का नेतृत्व करने वाली लक्ष्मी का मानना है कि यह एक अच्छा फ़ैसला है. हालांकि लक्ष्मी कहती हैं कि अमूमन ट्रांसजेंडर महिलाएं जब शादी करती हैं तो उन्हें शादी रजिस्टर कराना ज़रूरी नहीं लगता. लक्ष्मी के मुताबिक़, वो सालों से ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए काम कर रही हैं लेकिन उनके सामने इस तरह का मामला पहली बार आया है लेकिन बावजूद इसके वो इसे एक सकारात्मक नजर से देखती हैं.
वो कहती हैं, "बहुत सीधी सी बात है. कोर्ट जो आदेश देता है पहले वो क़ानून बनता है और बाद में समाज का हिस्सा. इस फ़ैसले से यह तो समझ आता ही है कि लोग अब ट्रांसजेंडर्स के बारे में सोचने लगे हैं. उन्हें लगने लगा है कि हमारी भी कोई पहचान है."
हालांकि कुछ ऐसे भी हैं जिन्हें इस फ़ैसले के बारे में तो पता है लेकिन कोई लेना-देना नहीं.
पूर्वी दिल्ली में रहने वाले गोविंद ने एक ट्रांसजेंडर महिला से शादी की है. वो बताते हैं कि शादी के लिए क़ानूनी मान्यता से कहीं अधिक सामाजिक मान्यता की ज़रूरत है.
गोविंद कहते हैं, "जब मैंने शादी की थी तो सिर्फ़ लोगों से नाराज़गी ही मिली. किसी तरह सबकुछ झेला लेकिन अब धीरे-धीरे लोगों का बोलना बंद हो गया है. कोई कुछ बोलता भी है तो फ़र्क पड़ना बंद हो गया है."
वो कहते हैं, जितने संघर्ष से हमने ये रिश्ता बनाया है हमारे लिए वही सबकुछ है, हमें किसी क़ानूनी मान्यता की ज़रूरत नहीं. हमारे मन ने मान्यता दी तभी शादी की और वही सबसे ऊपर है.
ये फ़ैसला ऐतिहासिक क्यों है ?
गोविंद के पास भले ही इस सवाल का जवाब नहीं लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं जिन्हें इस फ़ैसले ने उम्मीद दी है.
प्रिया बाबू तमिलनाडु में रहती हैं और ट्रांसजेंडर हैं. प्रिया अपने बारे में बताती हैं कि वो एक आदमी के साथ छह साल रहीं. उस शख़्स ने प्रिया को बंद कमरे में मंगलसूत्र पहनाया और शादी की लेकिन कभी भी सार्वजनिक तौर पर ये नहीं माना कि प्रिया उनकी पत्नी हैं. लगभग छह साल बाद एक दिन वो शख़्स प्रिया को छोड़कर चला गया.
Tuesday, April 30, 2019
Thursday, April 4, 2019
मुंबई 100 मैच जीतने वाली पहली टीम, चेन्नई को 37 रन से हराया; हार्दिक का ऑलराउंड प्रदर्शन
खेल डेस्क. आईपीएल के 15वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 37 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ मु्ंबई ने टूर्नामेंट में अपनी 100वीं जीत दर्ज कर ली। वह इस आंकड़े तक पहुंचने वाली पहली टीम बनी। उसके बाद चेन्नई ने 93 और कोलकाता नाइटराइडर्स ने 88 मुकाबले जीते हैं। मुंबई ने इस सीजन में चार मैच में अपनी दूसरी जीत दर्ज की। वहीं, चेन्नई की इतने मैच में यह पहली हार है।
मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 170 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 133 रन ही बना सकी। मुंबई के लिए हार्दिक पंड्या ने 8 गेंद पर 25 रन बनाए और गेंदबाजी में तीन विकेट भी लिए।
केदार का अर्धशतक, मलिंगा ने तीन विकेट लिए
चेन्नई के लिए केदार जाधव ने सर्वाधिक 58 रन बनाए। उनके अलावा टीम का कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर नहीं टिक सका। सुरेश रैना ने 16 और महेंद्र सिंह धोनी ने 12 रनों का योगदान दिया। ओपनर्स अंबाती रायडू शून्य और शेन वॉटसन पांच रन ही बना सके। मुंबई के लिए हार्दिक के अलावा लसिथ मलिंगा ने तीन और जेसन बेहरेनडॉर्फ ने दो विकेट लिए।
हार्दिक-पोलार्ड ने 13 गेंद पर 45 रन की साझेदारी की
मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव ने सर्वाधिक 59 रन बनाए। उन्होंने आईपीएल करियर का छठा अर्धशतक लगाया। सूर्यकुमार ने क्रुणाल पंड्या के साथ चौथे विकेट के लिए 62 रन की साझेदारी की। क्रुणाल पंड्या ने 42 रन की पारी खेली। हार्दिक पंड्या 8 गेंद पर 25 रन बनाए। वहीं, कीरोन पोलार्ड ने सात गेंद पर 17 रन की पारी खेली। दोनों ने ड्वेन ब्रावो के आखिरी ओवर में 29 रन बनाए। इस ओवर में हार्दिक ने दो और पोलार्ड ने एक छक्का लगाया। दोनों ने 13 गेंद पर 45 रन की साझेदारी की।
50 रन तक मुंबई के तीन बल्लेबाज पवेलियन लौटे
इससे पहले मुंबई को पहला झटका क्विंटन डीकॉक के रूप में लगा। दीपक चाहर (4 रन) ने उन्हें केदार जाधव के हाथों कैच आउट कराया। कप्तान रोहित शर्मा (13 रन) को जडेजा ने धोनी के हाथों कैच आउट कराया। युवराज सिंह (4 रन) को इमरान ताहिर ने आउट किया। 50 रन तक टीम के तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे। इसके बाद क्रुणाल को मोहित शर्मा और सूर्यकुमार को ड्वेन ब्रावो ने आउट किया।
बेहरेनडॉर्फ ने पहला आईपीएल मैच खेला
इससे पहले चेन्नई ने टीम में एक बदलाव किया। बाएं हाथ के स्पिनर मिशेल सैंटनर की जगह दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहित शर्मा को टीम में लिया। दूसरी ओर, मुंबई ने टीम में दो बदलाव किए। स्पिनर मयंक मार्कंडेय और तेज गेंदबाज मिशेल मैक्लेनाघन को टीम से बाहर किया। दोनों की जगह जेसन बेहरेनडॉर्फ और राहुल चाहर को अंतिम एकादश में लिया।
मोदी सरकार में सबसे तेज ग्रोथ मार्च 2018 में रही
एनडीए की मौजूदा सरकार के कार्यकाल में सबसे ज्यादा ग्रोथ रेट जनवरी-मार्च 2018 में 9.2% थी। सबसे कम जुलाई-सितंबर 2017 में 5.6% थी। सालाना ग्रोथ सबसे ज्यादा 8.2% रही है।
सियोल. 5जी मोबाइल नेटवर्क शुरू करने के मामले में दक्षिण कोरिया ने बाजी मार ली है। बुधवार रात 11 बजे (स्थानीय समय) सियोल में जब 5जी सेवा लॉन्च की गई तो दक्षिण कोरिया यह उपलब्धि हासिल करने वाला पहला देश बन गया। हालांकि, इसकी लॉन्चिंग के लिए पहले 5 अप्रैल की तारीख तय की गई थी, लेकिन अमेरिकी कंपनियों को मात देने के लिए दो दिन पहले ही सेवा शुरू कर दी गई। 4जी की तुलना में 5जी नेटवर्क 20 गुना तेज होगा।
टॉप 3 टेलिकॉम कंपनियों ने शुरू की सेवा
दक्षिण कोरिया की टॉप 3 टेलिकॉम कंपनियों एसके, केटी और एलजी यूप्लस ने इस राष्ट्रव्यापी योजना को शुरू किया। 5जी सर्विस पहली बार दक्षिण कोरिया के 6 सेलिब्रटी के फोन पर एक्टिव की गई। इनमें के-पॉप बैंड ईएक्सओ के दो सदस्यों के साथ ओलिंपिक आईस स्कैटिंग हीरो किम-यू-ना शामिल हैं। आम जन को शुक्रवार से यह सेवा मिलेगी।
सैमसंग के गैलेक्सी के एस10 5जी मॉडल पर पहली बार 5जी नेटवर्क शुरू किया गया। सैमसंग भी दक्षिण कोरिया की ही कंपनी है। सैमसंग ने फरवरी में अपना पहला 5जी स्मार्टफोन पेश किया था। इसकी कीमत करीब 2 हजार डॉलर है। विशेषज्ञों के मुताबिक, सैमसंग ने इस कदम से 5जी हैंडसेट बनाने की रेस में काफी बढ़त हासिल कर ली है।
दक्षिण कोरिया को उम्मीद है कि 5जी सर्विस से देश में स्मार्ट सिटी और ड्राइवरलेस कार जैसे क्षेत्रों में तेजी आएगी और इससे आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। दक्षिण कोरिया की अर्थव्यवस्था लगातार धीमी हो रही है और 2018 में ग्रोथ की दर छह साल के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गई थी।

Subscribe to:
Comments (Atom)